छत्तीसगढ़

व्यापारी के आत्महत्या मामले में उसकी पत्नी गिरफ्तार

Nil dhankar
1 May 2023 10:14 AM IST
व्यापारी के आत्महत्या मामले में उसकी पत्नी गिरफ्तार
x
छग

बस्तर। पुलिस ने व्यापारी के आत्महत्या मामले में उसकी पत्नी को गिरफ्तार किया है. पूरा मामला एक साल पूर्व की है. पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी पत्नी द्वारा लगातार अपने पति को शारीरिक मानसिक प्रताड़ना कर रही थी. जिससे तंग आकर व्यापारी ने खुदकुशी की थी.

मृतक एल त्रिनाथ राव के पास सुसाइड नोट मिला था. सुसाइड के आधार पर मृतक के बेटे एल सुधीर राव ने पुलिस थाने में शिकायत की थी. इससे पहले भी मृतक कई बार जान देने की कोशिश कर चूका था. इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने व्यापारी की पत्नी को गिरफ्तार किया है. आगे की कार्रवाई कर जेल भेज दिया गया है.

Next Story