छत्तीसगढ़

कारोबारी की निकली बूढ़ातालाब में मिली लाश

Nil dhankar
14 Sept 2023 12:39 PM IST
कारोबारी की निकली बूढ़ातालाब में मिली लाश
x
छग

रायपुर। शहर के बूढ़ातालाब में आज सुबह एक लाश मिली। यह लाश सदर बाजार गोपाल मंदिर के पीछे रहने वाले कारोबारी योगेश व्यास पिता गुणवंत व्यास (उम्र 56) की बताई गई है । योगेश कल शाम 5:00 बजे घर से बिना बताए कहीं चला गया था। उनके पिता स्व. गुणवंत व्यास सर प्रसिद्ध संगीतज्ञ और दुर्गा कालेज में प्राध्यापक रहे हैं। योगेश ने 3 दिन पूर्व ही प्रेस क्लब में गाना गाया था.




Next Story