छत्तीसगढ़

व्यवसायी का निधन, बीजेपी में थे सक्रिय

Nilmani Pal
6 Jan 2026 3:42 PM IST
व्यवसायी का निधन, बीजेपी में थे सक्रिय
x

भिलाई। वरिष्ठ भाजपा नेता, युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष तथा भिलाई के व्यवसायी अनिल मिश्रा उर्फ अन्नु का आज सुबह निधन हो गया। दो दिन पूर्व पीलिया होने की वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी में अनेक दायित्वों का निर्वहन करते अनिल मिश्रा के निधन से पार्टी में शोक की लहर है।

आज 6 जनवरी को दोपहर 1 बजे उनके निवास स्मृति नगर चौक से राम नगर मुक्तिधाम के लिए अंतिम यात्रा निकली। अनिल मिश्रा पूर्व भारतीय जनता युवा मोर्चा अध्यक्ष, विवेकानंद युवा समिति के संरक्षक, सेक्टर 6 ए मार्केट के व्यवसायी थे। वे अपने पीछे एक पुत्र और पत्नी सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।

Next Story
null