छत्तीसगढ़

व्यवसायी को चाकू मारा, बालोद में बवाल

Admin2
13 March 2021 6:13 AM GMT
व्यवसायी को चाकू मारा, बालोद में बवाल
x

छेड़छाड़ में चाकूबाजी की घटना को धार्मिक रंग देने की नाकाम कोशिश

मुख्य आरोपी सहित तीन गिरप्तार, पुलिस ने किया प्लैग मार्च

बालोद (जसेरि)। पुराने बसे स्टैंड में उत्सव गारमेंट के संचालक सम्यक जैन को 11 मार्च की शाम दानिश खान ने पेट में चाकू मार दिया। सम्यक जैन अपनी दुकान में काम करने वाली तीन लड़कियों के साथ 9 मार्च को छेडख़ानी को लेकर समझाने गया था। मगर दानिश ने पहले गाली-गलौच कर सम्यक का कालर पकड़ लिया, जिसका विरोध करने पर दानिश ने सम्यक के पेट में चाकू मार दिया. जख्मी हालत में जिला अस्पताल लाया गया जहां डाक्टरों ने उपचार कर सम्यक को खतरे से बाहर बताया। इस घटना की सूचना मिलते ही व्यवसायियों में आक्रोश फैल गया और जातिगत विवाद को रंग देने की कोशिश की गई। इस दौरान लोगों ने धार्मिक स्थल के बाहर नारेबाजी भी की। इस बीच पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया। महिलाओं से छ़ेडख़ानी, चाकूबाजी जैसी घटनाएं आम होती जा रही है। ऐसी ही एक घटना नगर केपुराने बस स्टैंड में हुई। जहां छ़ेडख़ानी करने का विरोध करने वाले को जानलेवा हमले का सामना करना पड़़ा। हालांकि पुलिस ने मामला पंजीबद्घ कर रात लगभग दो बजे आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

शहर में कानून व्यवस्था के बिगडऩे की संभावनाओं के देखते हुए पुलिस ने फ्लैग मार्च किया। किसी भी तनावपूर्ण स्थिति को काबू करने, जनजीवन और सामाजिक वातावरण को सामान्य बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन तत्पर रही। बालोद बंद के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डीआर पोर्ते के नेतृत्व में पुलिस ने शहर में फ्लैग मार्च कर शांति बनाए रखने की अपील लोगो से की। पुलिस तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही हैं। पुलिस का कहना था कि आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके है तो बंद का आह्वान वापस ले। जिस पर व्यापारियों ने बालोद शहर में बिगड़ते कानून व्यवस्था को लेकर बंद करने की घोषणा की गई। बालोद बंद के दौरान मेडिकल व अस्पताल को अलग रखा गया था। शहर के होटल, पान दुकान, सराफा सहित सभी प्रतिष्ठान बंद रहे। जिसके कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

पुलिस की सूझ-बुझ आई काम : इस पूरे माामले में पुलिस न तत्परता और सूझ-बुझ से काम लिया। पुलिस ने दोनो समुदाय में समन्वय बनाए रखने के लिए दुकानों को बंद करबा कर मोहल्लो में वरिष्ट लोंगों से मिल कर शांति बनाए रखने कि अपील की। जिससे कुछ असामाजिक लोगों द्वारा घटना को दंगे की शक्ल देने का कुत्सित प्रयास कामयाव नहीं हुआ। संवेदनशील इलाकों में बडुी संख्याा में जवान तैनात किये गए, पुलिस ने प्लैग मार्च भी किया। आज वहां शांति है और दुकाने खुती हुई हैं।

घटना में दो अलग अलग मुकदमा कायम किया गया है। एक मामला छेड़छाड़ का है और एक मामला एसटी एससी का है। पाक्सो एक्ट भी लगा है। एक मामले में एक आरोपी है और एक मामले में तीन आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने अपराध पंजीबद्घ कर आरोपियों की गिरफ्तारी की है ।

- जीएल ठाकुर, थाना प्रभारी बालोद



Next Story