व्यवसायी ने किया महिला श्रमिक से रेप, निर्माणाधीन मकान में की हैवानियत
![व्यवसायी ने किया महिला श्रमिक से रेप, निर्माणाधीन मकान में की हैवानियत व्यवसायी ने किया महिला श्रमिक से रेप, निर्माणाधीन मकान में की हैवानियत](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/09/02/1961388-untitled-51-copy.webp)
सांकेतिक तस्वीर
बिलासपुर। सरकंडा क्षेत्र में महिला श्रमिक से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़ित को व्यवसायी अपने निर्माणाधीन मकान में काम का झांसा देकर ले गया। इसके बाद उसने महिला से दुष्कर्म किया। महिला ने इसकी शिकायत सरकंडा थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
कोनी क्षेत्र में रहने वाली 25 वर्षीय महिला रोजी मजदूरी करती है। 15 दिन पहले वह तेलीपारा निवासी राजेश सोनी के सरकंडा स्थित निर्माणाधीन मकान में काम करने गई थी। इस दौरान उसका परिचय मकान मालिक राजेश सोनी से हुआ। बुधवार को महिला अपनी बहन व बच्ची के साथ सब्जी खरीदने के लिए सरकंडा गई थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात व्यवसायी राजेश सोनी से हो गई। राजेश उसे नया मकान दिखाने की बात कह कर सरकंडा स्थित निर्माणाधीन मकान में लेकर गया।
महिला की बहन को दुकान में बिठाकर उसे ऊपर ले गया। दूसरे कमरे में ले जाकर उसने महिला से दुष्कर्म किया। लोकलाज के भय से महिला अपने घर लौट गई। गुरुवार को उसने घटना की शिकायत सरकंडा थाने में की है। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर आरोपित व्यवसायी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे न्यायालय में पेश किया गया है।