छत्तीसगढ़

रायपुर में कारोबारी को मिली धमकी, 10 लाख नहीं दिए तो....

Rounak Dey
20 Aug 2021 7:54 PM IST
रायपुर में कारोबारी को मिली धमकी, 10 लाख नहीं दिए तो....
x

छत्तीसगढ़। राजधानी रायपुर में अज्ञात आरोपी ने कारोबारी की बेटी का अपहरण करने की धमकी देकर 10 लाख रुपए की मांग की है. जानकारी के मुताबिक शैलेंद्र नगर निवासी कारोबारी रूपचंद जैन को फिरौती कॉल आई है. कारोबारी को जान से मारने की धमकी देकर 10 लाख रुपए की मांग की गई है. कारोबारी ने अज्ञात कॉलर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है.

शिकायत में प्रार्थी रूप चंद जैन ने बताया है, वे कृषि उपकरणों का कारोबार करता है. कारोबारी को व्हाट्सएप में अज्ञात नंबर से एक वॉइस मैसेज आया. उसके कुछ ही देर बाद व्हाट्सएप कॉल कर जान से मारने की धमकी और उसकी बेटी को किसी भी वक्त किडनैप करने की धमकी दी. इतना ही नहीं इसके एवज में 10 लाख रुपये की मांग की है. वही इस मामले में कोतवाली पुलिस ने अज्ञात कॉलर के खिलाफ धारा 384 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. साइबर टीम को भी सूचना दी गई है. अज्ञात कॉलर का नंबर ट्रेस कर जांच की जा रही है.

Next Story