छत्तीसगढ़

व्यवसायी ने की 20 लाख की ठगी, जनरल मैनेजर की शिकायत पर FIR दर्ज

Nil dhankar
19 Jun 2023 9:34 AM IST
व्यवसायी ने की 20 लाख की ठगी, जनरल मैनेजर की शिकायत पर FIR दर्ज
x
छग

रायगढ़। एनआरवीएस स्टील से औद्योगिक उपकरणों की सप्लाई के लिए 98 लाख 61 हजार रुपए एडवांस लेकर कटक ओडिशा की एक फर्म ने 78 लाख 17 हजार रुपए का सामान भेजा। लगभग साढ़े 20 लाख की धोखाधड़ी की शिकायत के बाद पूंजीपथरा पुलिस ने कटक के व्यवसायी के खिलाफ धारा 420 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस को एनआरवीएस स्टील के जनरल मैनेजर ने शिकायत दी। बताया कि कंपनी का विस्तार चल रहा है।

इसके लिए उपकरण व सामग्री की खरीदी की जा रही है। इसी संबंध में परचेज जनरल मैनेजर विश्वरंजन कुमार सिन्हा का संपर्क अरहम इंडस्ट्रियल इक्वीपमेंट कटक के संचालक संदीप जैन से हुआ। नवंबर 2022 में बातचीत के बाद सामानों की खरीदी के लिए संदीप की फर्म को 98 लाख 61 हजार 8 सौ 18 रुपए एडवांस दिए। इसके बदले में कटक की कंपनी ने जो माल भेजा, वह 78 लाख 16 हजार 801 रुपए का था। पुलिस ने संदीप जैन के खिलाफ केस दर्ज किया है।


Next Story