छत्तीसगढ़

कारोबारी अरविंद सिंह ED की गिरफ्त में, भिलाई में पकड़ाया

Nil dhankar
12 Jun 2023 4:00 PM IST
कारोबारी अरविंद सिंह ED की गिरफ्त में, भिलाई में पकड़ाया
x

रायपुर। ईडी ने शराब घोटाला केस में कारोबारी अरविंद सिंह को हिरासत में ले लिया है। अरविंद को ईडी ने भिलाई में पकड़ा है। बताया गया कि शराब घोटाला केस में ईडी ने अरविंद सिंह को आरोपी बनाया है। उन्हें पूछताछ के लिए समंस भी जारी हुआ था। मगर वो हाजिर नहीं हुआ। अरविंद सिंह की पत्नी पिंकी सिंह ने ईडी की कार्रवाई को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी लेकिन कोई राहत नहीं मिल पाई।

कहा जा रहा है कि वो भिलाई अपने परिजन के अंतिम संस्कार में शामिल होने आया था। वहां से ईडी की टीम ने हिरासत में लिया है।


Next Story