छत्तीसगढ़

कारोबारी और उसके परिवार पर हमला, आरोपी गिरफ्तार

Nil dhankar
19 Nov 2022 3:35 PM IST
कारोबारी और उसके परिवार पर हमला, आरोपी गिरफ्तार
x
छग

कवर्धा। सालभर पहले शहर में भगवा झंडे को लेकर जहां विवाद हुआ था, वहीं सब्जी कारोबारी एक परिवार की पिटाई के बाद फिर माहौल गरमा गया है। बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए हैं। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन माहौल तनावपूर्ण होने का कारण बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

जानकारी के मुताबिक लोहारा चौक पर सब्जी बेचने वाले एक कारोबारी प्रकाश साहू और उसके परिवार की एक समुदाय के युवक ने पिटाई कर दी। यह मामला लोगों की जानकारी में आया और थोड़ी ही देर में लोहारा चौक पर लोगों की भीड़ जुट गई। भीड़ के कारण राजनांदगांव का रास्ता जाम हो गया। पुलिस ने बिना देरी किए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन माहौल अभी भी तनावपूर्ण है।

बता दें कि पिछले साल अक्टूबर महीने में भगवा झंडे को लेकर विवाद हुआ था। सालभर बाद फिर ऐसी स्थिति बनती नजर आ रही है। हालांकि कलेक्टर और एसपी के साथ पुलिस व प्रशासन का अमला जुटा हुआ है।


Next Story