छत्तीसगढ़

कारोबारी की स्कॉर्पियो से 15 लाख पार

Nilmani Pal
5 May 2022 3:16 AM GMT
कारोबारी की स्कॉर्पियो से 15 लाख पार
x

बिलासपुर। शहर के बड़े कारोबारी के घर के सामने खड़ी स्कार्पियो का कांच तोड़कर चोरों ने रकम व जेवर से भरा बैग पार कर दिया। बैग में नकद तीन लाख स्र्पये और 12 लाख स्र्पये के जेवर रखे थे। पीड़ित ने इसकी शिकायत सिरगिट्टी थाना में की है। पुलिस ने अपराध दर्ज कर आरोपित की तलाश कर रही है। दयालबंद स्थित मिनोचा कालोनी निवासी अमोलक सिंह भाटिया शहर के बड़े कारोबारी हैं। कुछ महीने पहले उन्होंने सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के तिफरा-परसदा स्थित रामा वर्ल्ड कालोनी में मकान खरीदा है। वे परिवार के साथ नए मकान में रह रहे हैं।

बीते 30 अप्रैल की रात अमलोक सिंह ने अपनी स्कार्पियो को घर के सामने खड़ा किया था। उसी समय करीबी रिश्तेदार के बीमार होने और अपोलो हास्पिटल में भर्ती होने की जानकारी मिली। वे तत्काल दूसरी गाड़ी से अस्पताल चले गए। इस दौरान स्कार्पियो से अपना बैग निकाला भूल गए थे। रात को चोरों ने स्कार्पियो का कांच तोड़कर बैग पार कर दिया। एक मई की सुबह कर्मचारियों की नजर स्कार्पियो के टूट कांच पर पड़ी। उन्होंने अमोलक सिंह को सूचना दी। जांच करने पर अंदर रखा बैग गायब मिला। उन्होंने पुलिस को बताया है कि बैग में सोने का मंगलसूत्र, अंगूठी, चूड़ा समेत नकद तीन लाख स्र्पये थे। इसके बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है।

Next Story