भारत

बस ने ली 4 लोगों की जान, बाइक को कुचला

Nil dhankar
26 March 2025 9:00 AM IST
बस ने ली 4 लोगों की जान,  बाइक को कुचला
x
पढ़े पूरी खबर

यूपी। लखीमपुर खीरी में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. इसमें एक ही परिवार के चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. यह हादसा गोला गोकर्णनाथ थाना क्षेत्र के संसारपुर कस्बे के पास हुआ, जहां उत्तराखंड परिवहन निगम की तेज रफ्तार रोडवेज बस ने एक बाइक में टक्कर मार दी.

जानकारी के मुताबिक, भीरा थाना क्षेत्र के शायपुर गांव के रहने वाले शिवकुमार अपने पिता रामौतार, पत्नी राधा और 8 वर्षीय बेटे के साथ परिवार में हुए एक अंतिम संस्कार में शामिल होने गए थे. अंतिम संस्कार के बाद जब वे अपनी बाइक से घर लौट रहे थे, तभी संसारपुर कस्बे के पास रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पर सवार चारों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

इस दर्दनाक हादसे के बाद पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया. घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है. मृतकों के परिजनों का कहना है कि अगर बस की रफ्तार इतनी तेज नहीं होती, तो शायद यह हादसा टाला जा सकता था.

Next Story