छत्तीसगढ़

धमतरी-रायपुर रोड में बस ने कार को मारी ठोकर

Nilmani Pal
11 Aug 2022 10:02 AM IST
धमतरी-रायपुर रोड में बस ने कार को मारी ठोकर
x

रायपुर। धमतरी-रायपुर रोड में बस ने कार को ठोकर मार दी. हादसा अभनपुर थाना क्षेत्र में हुआ है. पुलिस के मुताबिक शिवकुमार सिन्हा अपनी टाटा टियागो कार क्रं0 CG05 AC 9378 से परिवार के साथ रायपुर जाने के लिए निकले थे. तभी वे NH30 अभनपुर ओव्हरब्रीज में यारा दा ढाबा के पास पहुंचे थे. इस दौरान पीछे तरफ से आ रही कांकेर बस क्रमांक CG19 F 1161 के चालक ने लापरवाही पूर्वक चलाते ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया। जिससे कार के पीछे का भाग क्षतिग्रस्त हो गया है, हादसे में कार सवार किसी भी व्यक्ति को चोंट नहीं आई है.

प्रार्थी की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी बस के चालक पर केस दर्ज कर लिया है.

Next Story