छत्तीसगढ़

यात्रियों से भरी बस पलटी, चार घायल

Shantanu Roy
21 May 2022 4:50 PM GMT
यात्रियों से भरी बस पलटी, चार घायल
x
छग

राजनांदगांव। साजा से राजनांदगांव आ रही मां गंगई बस सर्विस अनियंत्रित होकर गंडई से लगे ग्राम दनिया के पास खेत में पलट गई। हादसे के दौरान बस में 35 से अधिक यात्री सवार थे, जिसमें से चार यात्रियों के सिर व हाथ-मुंह में चोट लगी है। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। घायल यात्रियों को 108 एंबुलेंस से दनिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद एक घायल यात्री को गंडई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। बाकि तीन घायलों को परपोड़ी अस्पताल से साजा रेफर किया गया है।

घटना शनिवार सुबह साढ़े दस बजे की है। जब मां गंगई बस सर्विस की यात्री बस साजा से राजनांदगांव आ रही थी। तभी बस अनियंत्रित होकर सड़क से उतरकर खेत में पलट गई। खेत में बस के पलटने के बाद सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। कुछ युवा यात्री बस की खिड़की से बाहर निकलकर पुलिस की डायल 112 और एंबुलेंस 108 को सूचना दी। मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस व 112 की टीम ने बस में फंसे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद घायल यात्रियों को दनिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। तीन-चार यात्रियों को ही हल्की चोंट लगी है।
बस में करीब 40 से अधिक यात्री सवार थे। इसमें एक महिला व एक पुरुष यात्री के अलावा दो बच्चों को चोंट लगी है। 108 एंबुलेंस की मदद से घायल यात्रियों को पहले दनिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद एक घायल को गंडई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। यहां इलाज के बाद घायल को छुट्टी भी दे दी गई। डाक्टर प्रशांत सोनी ने बताया कि एक ही घायल को यहां लाया गया था, जिसे डिस्चार्ज कर दिए हैं। सिर पर ही हल्की चोंट लगी थी। बाकि घायलों को परपोड़ी से साजा ले गए हैं। घटना में किसी भी यात्री के हताहत होने की खबर नहीं है। गंडई थाना प्रभारी सनत सोनवानी ने कहा कि बस चालक पर अपराध दर्ज कर लिए हैं।
Next Story