छत्तीसगढ़
यात्रियों से भरी बस बेकाबू होकर पलटी, कई लोग घायल
jantaserishta.com
29 July 2023 9:17 AM IST

x
6 लोगों की हालत गंभीर है.
सूरजपुर: बनारस से कोरबा आ रही एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई. घटना उदयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दावा की है. रात 3.30 बजे ये हादसा हुआ है. हादसे के वक्त बस में 50 से 60 यात्री सवार थे. सभी को चोटें आई हैं. जिन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उदयपुर में भर्ती कराया गया है. वहीं 6 लोगों की हालत गंभीर है. जिन्हें अंबिकापुर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है. हादसे के बाद ड्राइवर और क्लीनर मौके से फरार हो गए. बताया जा रहा है कि ड्राइवर को नींंद लगने की वजह बस पलटी है.
Tagsबसबस हादसाछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ न्यूज़छत्तीसगढ़ में बस हादसासूरजपुरकोरबाbusbus accidentchhattisgarhchhattisgarh newsbus accident in chhattisgarhsurajpurkorba
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





