छत्तीसगढ़

खड़े ट्रेलर से जा टकराई बस, 7 लोगों की मौत

Nilmani Pal
12 Sept 2022 8:10 AM IST
खड़े ट्रेलर से जा टकराई बस, 7 लोगों की मौत
x

कोरबा। जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है कटघोरा अंबिकापुर मुख्य मार्ग में सुबह 4 बजे एक तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर खड़ी ट्रेलर से टकरा गई इस हादसे में बस में सवार 7 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं पुलिस के मुताबिक बस रायपुर से रेणुकूट जा रही थी कि पोड़ी उपरोड़ा के समीप या हादसा हुआ है हादसे के होते ही बस में बैठे यात्रियों में कोहराम मच गया हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य में जुट गई गंभीर रूप से घायल लोगों को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में दाखिल कराया गया है जबकि मृतक यात्रियों के परिजनों को इस हादसे की सूचना दे दी गई है जिले में एक साथ इतनी बड़ी दुर्घटना होने से पुलिस विभाग भी सकते में आ गया है इससे पहले जिले में इतनी बड़ी दुर्घटना नहीं हुई थी एक साथ सात लोगों की मौत से जिले में कोहराम मच गया है.

यह खबर अभी-अभी ब्रेक हुई है. इस खबर को हम अपडेट कर रहे हैं. हमारी कोशिश है कि आपके पास सबसे पहले जानकारी पहुंचे. इसलिए आपसे अनुरोध है कि सभी बड़े अपडेट्स जानने के लिए इस पेज को रीफ्रेश कर लें. साथ ही हमारी अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए देखते रहे जनता से रिश्ता.

Next Story