छत्तीसगढ़

ओवरटेक के दौरान बस और ट्रक में भिड़त, 6 यात्री घायल

Nilmani Pal
23 March 2024 1:08 PM IST
ओवरटेक के दौरान बस और ट्रक में भिड़त, 6 यात्री घायल
x
छग न्यूज़

कोरबा। जिले के नेशनल हाईवे- 130 बिलासपुर-अंबिकापुर मार्ग पर राजधानी बस और ट्रक में जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। हादसे में दोनों ड्राइवर और 6 यात्री घायल हुए हैं। मामला कटघोरा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, शनिवार को राजधानी बस यात्रियों को लेकर बिलासपुर से अंबिकापुर जा रही थी। बस में 30 लोग सवार थे। ट्रक और बस दोनों की रफ्तार काफी तेज थी। कटघोरा नेशनल हाईवे मार्ग पर ओवरटेक करने के चक्कर में ट्रक और बस दोनों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में ट्रक का ड्राइवर केबिन में ही फंस गया। उसका दोनों पैर फ्रैक्चर हो गया है।

वहीं बस ड्राइवर का दायां हाथ फ्रैक्चर हुआ है। वहीं 6 यात्री भी घायल हुए हैं। हादसे के बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। वहां आसपास के लोग पहुंचे और किसी तरह से ट्रक और बस के घायल ड्राइवर को गाड़ी से बाहर निकाला, साथ ही बाकी घायलों को भी बाहर निकाला गया।

ओवरटेक के दौरान बस और ट्रक में भिड़त, 6 यात्री घायल

Next Story