छत्तीसगढ़

केशकाल घाट में बस हुई दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर सहित 10 यात्री घायल

Nil dhankar
10 March 2023 2:43 PM IST
केशकाल घाट में बस हुई दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर सहित 10 यात्री घायल
x

केशकाल। जगदलपुर-रायपुर नेशनल हाइवे से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। खबर है कि जगदलपुर से आ रही एक यात्री बस ​अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि हादसा बस का ब्रेक फेल होने की वजह से हुई है। फिलहाल सूचना मिलने से मौके पर पहुंची CRPF की टीम बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने में लगी हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार महिंद्रा ट्रेवल्स की बस सुबह-सुबह जगदलपुर से रायपुर की ओर आ रही थी। लेकिन इसी दौरान केशकाल घाट पर अचानक बस का ब्रेक फेल हो गया। हादसे में ड्राइवर सहित 10 यात्री घायल हो गए। हादसे से घायलों को उपचार के लिए केशकाल अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

मौके पर पहुंचे सीआरपीएफ के जवान ने बताया कि हादसे के दौरान हम पेट्रोलिंग पर ही थे। मौके पर पहुंचे तो ड्राइवर बस में फंसा हुआ था उसे तत्काल बाहर निकाला गया और अस्पताल भेजा गया। उन्होंने बताया कि बस में सवार 10-12 यात्री घायल हो गए।

Next Story