छत्तीसगढ़
गृहमंत्री की सुरक्षा के बीच Raipur में सेंधमारी, मोबाइल दुकान से 12–15 लाख की चोरी
Shantanu Roy
28 Nov 2025 7:40 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। राजधानी में एक तरफ देश के गृह मंत्री, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल और देशभर के DGP-IG स्तर के अधिकारी सुरक्षा सम्मेलन के लिए रायपुर में मौजूद हैं, वहीं दूसरी तरफ शहर में भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। धरसीवां थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सिलतरा औद्योगिक इलाके में स्थित एक मोबाइल दुकान में शातिर चोरों ने लाखों की चोरी को अंजाम दिया है। घटना ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, सिलतरा स्थित वर्मा मोबाइल दुकान में देर रात चोरों ने दुकान की पिछली दीवार तोड़कर सेंधमारी की। इसके बाद दुकान में रखे लगभग 10 से 12 लाख रुपये कीमत के मोबाइल फोन और नगद रकम चुरा ले गए। सुबह दुकान मालिक के पहुंचने पर चोरी का खुलासा हुआ, जिसके बाद तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई। वारदात की गंभीरता को देखते हुए FSL टीम, क्राइम ब्रांच और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। दुकान के अंदर-बाहर लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी सामने आई है, जिसमें एक संदिग्ध व्यक्ति दुकान के अंदर और आसपास घूमता नजर आ रहा है। पुलिस फुटेज के आधार पर चोर की पहचान करने में जुटी है।
बताया जा रहा है कि जिस वक्त यह चोरी हुई, उस समय राजधानी में सुरक्षा का अभूतपूर्व घेरा था। शहरभर में 2000 से अधिक पुलिसकर्मी, RAF, स्पेशल फोर्स और इंटेलिजेंस टीमें गृह मंत्री और अन्य अधिकारियों की सुरक्षा में तैनात थीं। इसके बावजूद चोरों का इस तरह दीवार तोड़कर लाखों की चोरी कर फरार हो जाना पुलिस के लिए चुनौती बन गया है। दूकान मालिक ने बताया कि दुकान बंद करने के बाद रात में किसी ने पीछे से दीवार को छेनी और हथौड़े की मदद से तोड़ा है। दुकान के भीतर रखे सभी महंगे ब्रांडों के मोबाइल फोन गायब हैं, वहीं नकदी की दराज भी टूटी हुई मिली है। चोरी की कुल कीमत 12 से 15 लाख रुपये के बीच बताई जा रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह वारदात किसी संगठित और अनुभवी चोर गिरोह द्वारा की गई लगती है। दुकान की जिस तरफ से दीवार तोड़ी गई है, वह इलाका सुनसान था और वहां स्ट्रीट लाइट भी नहीं थी, जिसका फायदा चोरों ने उठाया। धरसीवां थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आसपास के अन्य CCTV कैमरों की भी जांच की जा रही है। पुलिस टीमों ने सिलतरा और आसपास के इलाकों में नाकेबंदी कर संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी है। यह घटना ऐसे समय में हुई है जब रायपुर में देश के शीर्ष सुरक्षा अधिकारी मौजूद हैं, जिससे पुलिस प्रशासन में खलबली मच गई है। चोरी की यह बड़ी वारदात न केवल सुरक्षा व्यवस्था में कमी दिखाती है बल्कि औद्योगिक क्षेत्र सिलतरा में बढ़ते आपराधिक गतिविधियों का संकेत भी देती है।
Tagsरायपुर मोबाइल चोरीसिलतरा सेंधमारीवर्मा मोबाइल चोरी12 लाख मोबाइल चोरीरायपुर क्राइमधरसीवां थानासिलतरा औद्योगिक क्षेत्रCCTV फुटेज चोरीअजित डोभाल रायपुरगृह मंत्री सुरक्षारायपुर बड़ी खबरपुलिस जांच रायपुरमोबाइल दुकान चोरीक्राइम ब्रांच रायपुरFSL टीम रायपुरRaipur mobile theftSilatara burglaryVerma mobile theft12 lakh mobile theftRaipur crimeDharsiwan police stationSilatara industrial areaCCTV footage theftAjit Doval RaipurHome Minister securityRaipur big newspolice investigation Raipurmobile shop theftCrime Branch RaipurFSL team Raipurछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





