छत्तीसगढ़
सूने मकान में सेंध लगाने वालों का पर्दाफाश, चोरी के जेवर खरीदने वाला व्यापारी भी धराया
jantaserishta.com
2 May 2026 9:00 PM IST

x
छत्तीसगढ़ न्यूज़.
कोरबा: छत्तीसगढ़ की कोरबा पुलिस को सजग कोरबा-सतर्क कोरबा अभियान के तहत चोरी के मामले में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक साल पहले अधिवक्ता राकेश पांडेय के घर में हुई चोरी का खुलासा करते हुए खरीदार के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से चोरी के गहने और नगद बरामद किया गया है। यह पूरा मामला कटघोरा थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, अधिवक्ता राकेश पांडेय पुरानी बस्ती कटघोरा के रहने वाले हैं। 19 अप्रैल 2025 को चोरों ने उनके सूने मकान का ताला तोड़कर लगभग 10 तोले के आभूषण जिसमें रानी हार सेट, झुमका, सोने की चेन, चांदी की पायल के साथ नगदी पर हाथ साफ कर दिया था।
शिकायत के बाद मामले की जांच में जुटी पुलिस ने अमित खांडे और गौतम कुमार जांगड़े को गिरफ्तार किया था। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी की घटना को अंजाम दिया था। इसके बाद पुलिस की टीम ने फरार आरोपियों की तलाश शुरु की।
मुखबिर और पूछताछ के आधार पर पुलिस ने तीन आरोपी सुनील शुक्ला, गणेश दास और अनिल नामदेव के साथ ही चोरी के गहनों को खरीदने वाले व्यापारी हिमेश सोनी को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से 10 ग्राम सोने का मंगलसूत्र लॉकेट, 2 जोड़ी चांदी की पायल, 3 तोला सोने का बिस्किट, नगदी रकम, रानी हार, झुमका और सोने की चेन बरामद की है, जिसकी किमत 8 लाख रुपए आंकी गई है।
कटघोरा पुलिस द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई है कि घर से बाहर जाते समय सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखें, CCTV कैमरे चालू रखें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। कोरबा पुलिस “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत अपराधियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्यवाही कर आमजन में सुरक्षा एवं विश्वास का वातावरण स्थापित करने हेतु प्रतिबद्ध है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





