शहीद हेमू कल्याणी वार्ड से बंटी होरा को मिल रहा जनसमर्थन

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नगर निगम चुनाव को लेकर चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। सभी प्रत्याशी अपने-अपने वादों और मुद्दों के साथ जनता से समर्थन जुटाने में लगे हुए हैं। शहीद हेमू कालाणी वार्ड 28 से निर्दलीय प्रत्याशी हरदीप सिंह होरा (बंटी होरा) चुनाव प्रचार के दौरान वार्ड के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंच रहे हैं। बंटी होरा को व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है।
गौरतलब है कि पिछले नगर निगम चुनाव में बंटी होरा कांग्रेस के प्रत्याशी के रूप में मैदान में थे और जीत हासिल कर पार्षद बने थे। इस बार वे निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनावी मैदान में हैं। जैसे-जैसे चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे वार्ड में चुनावी माहौल और भी रोचक होता जा रहा है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि जनता इस बार अपना प्रतिनिधि किसे चुनती है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





