छत्तीसगढ़

ट्रांसपोर्ट कंपनी के दफ्तर में गोली कांड, धमकी भरा पत्र भी फेंककर भागे बदमाश

Nil dhankar
1 Oct 2022 9:18 AM IST
ट्रांसपोर्ट कंपनी के दफ्तर में गोली कांड, धमकी भरा पत्र भी फेंककर भागे बदमाश
x

कोरबा। ट्रांसपोर्ट नगर स्थित एक ट्रांसपोर्ट कंपनी के दफ़्तर में एक अज्ञात युवक ने गोली चला दी। गोली कांच को तोड़ते हुए दरवाजे में फंस गई। युवक ने धमकी भरा पत्र भी फेंका है। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी है।

ट्रांसपोर्ट नगर में आरकेटीसी कंपनी का दफ़्तर है। कंपनी ट्रांसपोर्ट व्यवसाय से जुड़ी हुई है । कल शाम 7 बजे एक बाइक सवार युवक वहां पहुँचा। और एक पत्र कांच के नीचे से डाला। फिर वापस बाइक में बैठ कर बाइक स्टार्ट की और गोली दफ़्तर में चला कर फरार हो गया। गोली दफ्तर के कांच को तोड़ कर अंदर घुस गई और ऑफिस के दरवाजे में जा धंसी। जिसके बाद वहां अफरा तफरी का माहौल हो गया। और बाइक सवार युवक फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची। और स्टाफ से पूछताछ की। ऑफिस में घटना के वक्त मौजूद स्टाफ श्रद्धा ने जो भी जानकारी उसके पास थी पुलिस को उपलब्ध करवाई।

पत्र खोल कर पढ़ने में वह अमर अग्रवाल व सुशील अग्रवाल को संबोधित था। उसमें लिखा था कि कान खोल कर सुन ले अमन साहू गैंग को नजरअंदाज करना मतलब मौत है। कोयले का काम करना है तो अमन साहू गैंग से सेटिंग करनी पड़ेगी। गोली चलाने वाला युवक दफ्तर के सीसीटीवी में कैद हुआ है। बता दे कि कुछ माह पहले चतरा झारखंड में भी आरकेटीसी कंपनी की ब्रांच में गोली चली थी। पुलिस चारो तरफ घेराबंदी कर जांच कर रही है।

Next Story