छत्तीसगढ़

बुलेट सवार की मौत, तेज रफ्तार वाहन ने मारी ठोकर

Nilmani Pal
14 Dec 2022 2:53 AM GMT
बुलेट सवार की मौत, तेज रफ्तार वाहन ने मारी ठोकर
x
CG NEWS

राजनांदगांव। जिले में सड़क हादसा हुआ है. घुमका थाना क्षेत्र में खैरागढ़ रोड पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बुलेट सवार युवक को टक्कर मार दी। इससे युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक खैरागढ़ निवासी मिथलेश मिंज (25 वर्ष) अपने दोस्तों के साथ घूमने आया था।

जहां से लौटते वक्त शाम में उसे मुरमुंदा तिराहा के पास अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मिथलेश को गंभीर चोटें आई थी, जिसे तत्काल घुमका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घुमका पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Next Story