छत्तीसगढ़

एटीएम में चली गोली, गार्ड की हालत गंभीर

Nilmani Pal
3 Dec 2022 9:11 AM GMT
एटीएम में चली गोली, गार्ड की हालत गंभीर
x
छग

मुंगेली। जिले से बड़ी खबर सामने आई है. जानकारी के मुताबिक आज दोपहर करीब 12 बजे बड़ा बाजार स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम में कैश डालने के लिए सीएनएस ठेका कंपनी के कर्मचारियों के साथ सुरक्षा गार्ड अशोक कुमार टंडन भी पहुंचा था। इसी दौरान उसके हाथ से 12 बोर की दुनाली बंदूक अचानक छूट गई। बंदूक में लॉक नहीं लगा था, जिसके चलते वह गिरते ही अपने आप चल गई। गोली निकलकर टंडन के हाथ से होते हुए निकली। वह बुरी तरह जख्मी हो गया। उसे तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया। गोली की आवाज सुनकर भीड़ वाले इलाके में हडक़ंप मच गया था। लोगों ने यह जानकार राहत की सांस ली कि गोली गलती से छूटी है।

यह खबर अभी-अभी ब्रेक हुई है. इस खबर को हम अपडेट कर रहे हैं. हमारी कोशिश है कि आपके पास सबसे पहले जानकारी पहुंचे. इसलिए आपसे अनुरोध है कि सभी बड़े अपडेट्स जानने के लिए इस पेज को रीफ्रेश कर लें. साथ ही हमारी अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए देखते रहे जनता से रिश्ता.

Next Story