छत्तीसगढ़

बुलडोजर चला कमल विहार में, अवैध मकान और नए निर्माण तोड़े गए

Nil dhankar
17 May 2025 9:29 AM IST
बुलडोजर चला कमल विहार में, अवैध मकान और नए निर्माण तोड़े गए
x

रायपुर। कौशल्या विहार क्षेत्र में शनिवार सुबह रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA), नगर निगम और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने अवैध कब्जों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की. RDA की 26 एकड़ जमीन पर सालों से अवैध रूप से बने मकानों और नए निर्माणों को ध्वस्त किया गया.

अवैध निर्माण ध्वस्त करने की कार्रवाई के दौरान मौके पर एसडीएम नंदकुमार चौबे, RDA और नगर निगम के अधिकारी के साथ बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहे. यह जमीन RDA की स्वामित्व वाली है, जिस पर लोगों ने बिना अनुमति के कब्जा कर लिया था.

एसडीएम नंद कुमार चौबे ने बताया कि यहां के लोगों को लगातार प्रशासन की ओर से नोटिस जारी किया जा रहा है. लोग गंभीरता से नहीं ले रहे थे, जिसके बाद ये कार्रवाई की जा रही है. जिन नए निर्मित मकानों में लोग रह रहे थे, जिनके पास घर नहीं है , उन्हें बीएसयूपी में शिफ्ट किया जाएगा. जिनके बस्ती में घर है वो वहां शिफ्ट होंगे. पूरे रायपुर में जहां-जहां अवैध निर्माण है, सभी के खिलाफ प्रशासन मुस्तैदी से कार्रवाई करेगी.

Next Story
null