छत्तीसगढ़

पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी के घर चला बुलडोजर

Shantanu Roy
9 March 2024 3:58 PM GMT
पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी के घर चला बुलडोजर
x
छग
बलरामपुर। बलरामपुर जिले के रामचंद्रपुर में पत्नी से अवैध संबंध के शक पर युवक की गला काटकर हत्या के सह आरोपी के घर पर शनिवार को बुलडोजर चला। आरोपी के आनंदपुर में वनभूमि पर कब्जा कर बनाए गए मकान को प्रशासन ने ध्वस्त कर दिया है। इस दौरान मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया था। जिस घर को तोड़ा गया, वहां आरोपी के परिवारवाले रहते थे। जानकारी के मुताबिक, बेलवादामर जंगल में दोलंगी तिराहे के पास 6 मार्च की सुबह जमशेद अंसारी (28) की लाश मिली थी। उसका गला कटा हुआ था और हाथ भी टूटा था। जमशेद 5 मार्च को अपने ससुराल रेवतीपुर में शादी में शामिल होने गया था। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने चक्काजाम कर प्रदर्शन किया। हत्या के आरोपियों में पुलिस ने अशरफ अंसारी (35), मकसूद आलम (22) और इबरार अंसारी (23) को गिरफ्तार किया। जांच में पता चला कि अशरफ का मृतक जमशेद दोस्त था।
पत्नी से लगातार फोन पर बात करने से नाराज होकर उसने उसकी हत्या का प्लान बनाया था। मारपीट के लिए उसने मकसूद को 50 हजार और इबरार को एक लाख 30 हजार की सुपारी दी थी। वारदात वाले दिन सभी लोग शाम 7 बजे एक साथ थे। तभी मकसूद और इबरार ने उसपर लाठी से हमला कर दिया। मारपीट के दौरान जमशेद गिर गया तो अशरफ ने चाकू से उसका गला काट दिया था। पुलिस ने तीनों आरोपियों को 07 मार्च को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। वनविभाग एवं पुलिस के जवानों की मौजूदगी में उसके घर को जमींदोज कर दिया गया। घर पर बुलडोजर चलाने के पूर्व उसके घर से सामानों को हटाया गया। इसके बाद बुलडोजर चलाने की कार्रवाई की गई। हत्या के आरोपी के घर बुलडोजर चलाने की बलरामपुर में यह पहली कार्रवाई है। एसपी डा. लाल उमेद सिंह ने बताया कि अन्य आरोपियों के अवैध गतिविधियों की जांच की जा रही है।
Next Story