छत्तीसगढ़

संविधान के पालन से ही सशक्त लोकतंत्र का निर्माण: कलेक्टर

Shantanu Roy
26 Jan 2026 8:13 PM IST
संविधान के पालन से ही सशक्त लोकतंत्र का निर्माण: कलेक्टर
x
छग
Raigarh. रायगढ़। 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर आज रायगढ़ जिला कलेक्टोरेट कार्यालय परिसर में गरिमामय वातावरण में समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। ध्वजारोहण के पश्चात उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनके आदर्शों को स्मरण किया। कलेक्टर श्री चतुर्वेदी ने कार्यक्रम में उपस्थित जिले के अधिकारी-कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस हमें भारतीय संविधान की गरिमा और उसकी मूल भावना की याद दिलाता है। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान केवल एक कानूनी दस्तावेज नहीं है, बल्कि यह देश को संचालित करने वाली आत्मा और शक्ति है। संविधान में निहित नियम, कानून और मूल्य हमें एक जिम्मेदार और आदर्श नागरिक बनने की दिशा दिखाते हैं।
सृजन सभाकक्ष में आयोजित मुख्य कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से संविधान की मूल भावना को आत्मसात करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संविधान के नियमों का पालन करना और अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करना ही एक मजबूत और सशक्त लोकतंत्र की नींव है। शासकीय सेवकों की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि पारदर्शिता, जवाबदेही और संवेदनशीलता के साथ कार्य करना हम सभी की जिम्मेदारी है, ताकि शासन की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके। कार्यक्रम के दौरान जिले में धान खरीदी कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। कलेक्टर श्री चतुर्वेदी ने उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करते हुए कहा कि उनकी मेहनत और समर्पण से जिले में धान खरीदी व्यवस्था सफलतापूर्वक संचालित हुई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी इसी तरह लगन और ईमानदारी से कार्य कर जिले को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का प्रयास किया जाएगा।
इस अवसर पर कार्यक्रम की विशेष आकर्षण नन्ही बालिका विधि कुमारी द्वारा संविधान की प्रस्तावना का सस्वर पठन रहा। उनके भावपूर्ण और आत्मविश्वास से भरे स्वर ने उपस्थित सभी लोगों को संविधान के मूल आदर्शों—न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व—का स्मरण कराया। उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने तालियों के साथ उनका उत्साहवर्धन किया। समारोह में सहायक कलेक्टर अक्षय डोसी, अपर कलेक्टर अपूर्व प्रियेश टोप्पो, रवि राही एवं डॉ. प्रियंका वर्मा, संयुक्त कलेक्टर राकेश गोलछा, पूजा बंसल सहित कलेक्टोरेट के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन संविधान के प्रति निष्ठा और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान के संकल्प के साथ हुआ।
Tagsरायगढ़गणतंत्र दिवस 2026कलेक्टर मयंक चतुर्वेदीध्वजारोहणभारतीय संविधानकलेक्टोरेट परिसरअधिकारी-कर्मचारीधान खरीदी सम्मानRaigarhRepublic Day 2026Collector Mayank Chaturvediflag hoistingIndian ConstitutionCollectorate premisesofficers-employeespaddy procurement honourछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story