छत्तीसगढ़

हाथी उत्पात से भैंस की मौत, घर क्षतिग्रस्त

Nilmani Pal
20 July 2025 10:10 AM IST
हाथी उत्पात से भैंस की मौत, घर क्षतिग्रस्त
x
CG NEWS

रायगढ़। जिले में एक हाथी ने जमकर उत्पात मचाया। सिथरा गांव में 18 जुलाई की रात प्रहलाद राठिया के कच्चे घर की दीवार तोड़कर हाथी अंदर घुसा और गाय कोठा में बंधे भैंस पर हमला कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई। मामला छाल रेंज का है। हाथी घर में रखा एक बोरी धान भी का गया और फैला दिया। इसके बाद रात में वह वापस जंगल की ओर चले गया। सुबह वन अमला की टीम मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन करने में जुट गई है।

बताया जा रहा है हाथी जंगल से निकलकर खाने की तलाश में बस्ती तक पहुंच गया था। जहां रहने वाला ग्रामीणों को जब इसकी जानकारी हुई तो ग्रामीणों ने जमकर हल्ला किया। जिससे हाथी वहां से निकलकर गांव के ही राठिया के घर घुस गया था।

वन विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, जिले के जंगल में 136 हाथियों की मौजूदगी है। जिसमें धरमजयगढ़ में 88 हाथी और रायगढ़ वन मंडल में 48 हाथी हैं। इसमें सबसे अधिक हाथी बाकारूमा रेंज के तेजपुर में 25, छाल रेंज के बेहरामार में 25, कापू रेंज के कुमा बीट में 13, रायगढ़ रेंज के कांटाझरिया बीट में 16, तमनार रेंज के हिंझर में 13, घरघोड़ा रेंज के कटंगडीह में 10 के अलावा अलग-अलग बीट के जंगल में हाथियों की मौजूदगी है।


Next Story
null