छत्तीसगढ़

बजट 2022-23: CM भूपेश बघेल की विभागीय मंत्रियों से चर्चा शुरू, इन विभागों को लेकर हुई चर्चा

Deepa Sahu
10 Jan 2022 6:16 PM GMT
बजट 2022-23: CM भूपेश बघेल की विभागीय मंत्रियों से चर्चा शुरू, इन विभागों को लेकर हुई चर्चा
x
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज से 2022 – 23 के बजट को लेकर सभी विभागों के मंत्रियों से चर्चा शुरू की है।

रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज से 2022 – 23 के बजट को लेकर सभी विभागों के मंत्रियों से चर्चा शुरू की है। इस क्रम में आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अमरजीत भगत, जयसिंह अग्रवाल, उमेश पटेल, गुरु रूद्र कुमार और अनिला भेड़िया से उनके विभागों के बजट को लेकर चर्चा की।

इस बार का बजट इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है कि 2023 में विधानसभा के चुनाव होने हैं। बजट में कृषि- वनोपज के साथ-साथ छत्तीसगढ़ की संस्कृति, कला और यहां के उत्पादकों पर फोकस रहेगा। बजट को लेकर मुख्यमंत्री से चर्चा के बाद खाद्य एवं संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि कोरोना संक्रमण, केशकाल में मुख्यमंत्री खाद्यान्न योजना और छत्तीसगढ़ की संस्कृति और कला को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नए मद के प्रस्ताव लाए गए हैं।
छ्त्तीसगढ़ की फिल्म सिटी के लिए भी बजट का प्रस्ताव रखा गया है। भाजपा सांसद सुनील सोनी ने कहा कि बजट लोकलुभावन होगा या कर्ज वाला ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा। उन्होंने कहा कि बजट पर चर्चा केवल औपचारिकता है। अब तो ब्याज देने के लिए भी कर्ज लेना होगा।
Next Story