छत्तीसगढ़

दिवाली बोनस की मांग की BSP श्रमिकों ने

Nil dhankar
19 Sept 2024 11:00 AM IST
दिवाली बोनस की मांग की BSP श्रमिकों ने
x

भिलाई bhilai news। छत्तीसगढ़ में स्टील ठेका श्रमिक यूनियन इंटक के प्रतिनिधिमंडल ने भिलाई इस्पात संयंत्र के महाप्रबंधक औद्योगिक संबंध एवं ठेका प्रकोष्ठ विकास चंद्रा को ज्ञापन सौंपा। निदेशक प्रभारी के नाम ज्ञापन में ठेका श्रमिकों को दीपावली पूर्व न्यूनतम वेतन का 20 प्रतिशत बोनस भुगतान की मांग की गई। Bhilai Steel Plant

महाप्रबंधक विकास चंद्रा ने कहा कि बीएसपी के ठेका श्रमिकों की समस्या में सुधार को लेकर कई कार्य हो रहे हैं और बोनस के संबंध में दीपावली पूर्व निर्धारित बोनस देने के लिए सर्कुलर जारी कर दिया गया है।

स्टील ठेका श्रमिक यूनियन इंटक के अध्यक्ष संजय कुमार साहू ने महाप्रबंधक विकास चंद्रा के पास मांग रखी कि भिलाई इस्पात संयंत्र में ठेका श्रमिक नियमित कर्मचारियों के साथ स्थाई प्रकृति के कार्यों से लेकर साफ सफाई तक के कार्य कर रहे हैं।

Next Story