छत्तीसगढ़

BSP कर्मी की मौत, शराब पीकर चला रहा था कार हुई दुर्घटना

Nil dhankar
16 July 2024 3:39 PM IST
BSP कर्मी की मौत, शराब पीकर चला रहा था कार हुई दुर्घटना
x
छग

भिलाई bhilai news। सोमवार की रात को धनोरा से चंदखुरी मार्ग पर एक अनियंत्रित होकर नाले के ऊपर बने पुलिया के नीचे गिर गई। कार को एक बीएसपी कर्मी BSP worker died चला रहा था। हादसे में उसे गंभीर चोट लगी और उसकी मौके पर मौत हो गई। Padmanabhpur Police पद्मनाभपुर पुलिस ने प्राथमिकी कर मामले की जांच शुरू की है।

chhattisgarh news पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान बोरसी निवासी प्रशांत सिंह के रूप में की गई है। वो बीएसपी कर्मी था। सोमवार को उसके किसी दोस्त का जन्मदिन था और वो उसमें शामिल होने के लिए हनोदा चंदखुरी स्थित फार्म हाउस पर गया हुआ था। वहां पर पार्टी में उसने काफी शराब पी। सोमवार की रात को नाइट शिफ्ट की ड्यूटी थी। वो रात में करीब 10 से 11 बजे के बीच पार्टी से सीधे ड्यूटी जाने के लिए निकल गया। chhattisgarh

रात में बारिश हो रही थी और बीएसपी कर्मी प्रशांत सिंह भी नशे में था। इसलिए वो गाड़ी को नियंत्रित नहीं कर सका और उसकी गाड़ी पुलिया के नीचे गिर गई। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पद्मनाभपुर पुलिस मौके पर पहुंची और बीएसपी कर्मी के शव व कार को बाहर निकाला। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।


Next Story