छत्तीसगढ़

बीएसपी कर्मी की मौत, ड्यूटी पर जा रहा था मृतक

Nilmani Pal
11 March 2022 7:27 AM GMT
बीएसपी कर्मी की मौत, ड्यूटी पर जा रहा था मृतक
x
CG NEWS

भिलाई। सुबह ड्यूटी पर आ रहे बीएसपी कर्मी की सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक राजनांदगांव जिले के शीतला पारा में रहता था। वह बाइक से सुबह ड्यूटी भिलाई पर आ रहा था। इसी दौरान पुलगांव चौक से पहले केपीएस स्कूल के पास एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। घायल कर्मी को राहगीरों ने 112 को फोन किया। इसके बाद एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलगांव पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।

पुलिस ने बताया कि शीतला पारा राजनांदगांव निवासी आशुतोष महोबे (38) भिलाई इस्पात संयंत्र के स्टील मेल्टिंग शाप-2 में कंटीनुअस कास्टिंग शाप आपरेशन कम टेक्नीशियन पद पर पदस्थ था। वह रोजाना राजनांदगांव से बीएसपी में ड्यूटी करने के लिए आता था। शुक्रवार की सुबह भी वो अपनी बाइक से ड्यूटी पर आने के लिए घर से निकला था। रास्ते में केपीएस अंजोरा के पास पांच बजे उसे किसी अज्ञात वाहन ने अपने चपेट में ले लिया। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।


Next Story