छत्तीसगढ़

वाहन की ठोकर से बीएसपी कर्मचारी की मौत

Nilmani Pal
4 Jun 2022 11:09 AM GMT
वाहन की ठोकर से बीएसपी कर्मचारी की मौत
x
छग

भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट के रेल मिल फिनिशिंग एरिया में काम करने वाले तुलसी राम जांगड़े (58 साल) की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। जांगड़े बीएसपी में सीनियर रेल प्रोसेसर पर कार्यरत थे और बीती रात नाइट शिफ्ट में ड्यूटी के लिए पाटन से भिलाई जा रहे थे। इसी दौरान कोई अज्ञात वाहन उन्हें टक्कर मारकर भाग गया। पाटन पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पाटन टीआई शिवानंद तिवारी ने बताया कि बीएसपी कर्मी तुलसी राम जांगड़े की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। जांगड़े पाटन थाना अंतर्गत दरबार मोखली में रहते थे। BSP के रेल मिल में उनकी नाइट शिफ्ट में ड्यूटी लगी थी। वह रोज मोटरसाइकिल से अप-डाउन करके ड्यूटी करते थे। रोज की तरह शुक्रवार को भी भिलाई ड्यूटी के लिए निकले थे। घर से कुछ किलोमीटर आगे ही गए थे कि दुर्ग पाटन रोड में किसी चार पहिया वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि जांगड़े रोड से दूर जा गिरे। उनका हेलमेट तक टूट गया था। हांथ में फैक्चर और सिर में गहरी चोट आने से उनका काफी खून बह गया। समय पर उपचार न मिलने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने दुर्घटना की जनाकरी पाटन पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचा, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Next Story