छत्तीसगढ़

BSF जवानों ने बचाई मछुआरे की जान, देखें वीडियो

Nilmani Pal
13 July 2022 12:52 PM IST
BSF जवानों ने बचाई मछुआरे की जान, देखें वीडियो
x

कांकेर। छत्तीसगढ़ के दक्षिणी हिस्से में पिछले कुछ दिनों से हो रही लगातार बारिश के चलते सभी नदी-नाले उफान पर हैं। इसी कड़ी में अंतागढ़-कोयलीबेड़ा मार्ग के बीच मेंढ़की नदी भी उफन रही है। इस नदी में एक डूबते व्यक्ति की जान बचाकर सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने ग्रामीणों का दिल जीत लिया है।

दरअसल ग्राम बड़े जैतपुर निवासी अजब सिंह उसेंडी मछली पकड़ने मेंढकी नदी में उतरा था। लेकिन तेज बारिश के चलते अचानक नदी में आए तेज बहाव से बहकर मेढ़की नदी के पुल पर फंस गया। तब अजब सिंह को लगा था कि अब उसकी जान नहीं बच पाएगी, लेकिन आस पास के ग्रामीणों ने पास में बीएसएफ के जवानों की सीओबी (कंपोजिट ऑपरेटिंग बेस) में मदद मांगी। ग्रामीणों की गुहार पर तत्परता दिखाते हुए जवानों ने नदी में फंसे अजब सिंह का रेस्क्यू शुरू किया गया। रस्सियों के सहारे जवानों ने नदी में फंसे ग्रामीण को सकुशल बाहर निकाल लिया।


Next Story