छत्तीसगढ़

कांकेर में BSF जवान घायल, मुठभेड़ की खबर

Nil dhankar
27 May 2023 8:29 AM IST
कांकेर में BSF जवान घायल, मुठभेड़ की खबर
x
छग

कांकेर। जिले से नक्सली मुठभेड़ की बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में एक जवान घायल हो गया है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, बड़गांव के मेंड्रा कैंप BSF178 BN से जवानों का एक दल सर्चिंग के लिए निकला था।

इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे नक्सलियों ने जवानों पर हमला कर दिया। जवानों ने भी इसका मुहतोड़ जवाब दिया। जवानों को खुदपर भारी पड़ता देख नक्सली जंगल की आड़ लेकर मौके से भाग निकले। वहीं इस मुठभेड़ में BSF का एक जवान घायल हो गया जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाय गया है। वहीं BSF और जिला पुलिस जवान मुठभेड़ के बाद एक बार फिर से सर्चिंग में जुट गए हैं। इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है. सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए jantaserishta.com पर

Next Story