छत्तीसगढ़

BSF और DRG जवानों ने 4 माओवादी मारे

Nilmani Pal
20 March 2025 2:29 PM IST
BSF और DRG जवानों ने 4 माओवादी मारे
x

रायपुर। कांकेर में BSF और DRG जवानों ने 4 माओवादी मार गिराए है। गृहमंत्री विजय शर्मा ने बताया, कांकेर में आज सुबह सर्चिंग के दौरान डीआरजी और बीएसएफ की संयुक्त टीम का माओवादियों से भीषण मुठभेड़ जारी है। अब तक 4 माओवादी मारे गए हैं और मौके से ऑटोमैटिक हथियार समेत भारी मात्रा में सामग्री बरामद हुई है। सर्चिंग अभी भी जारी है।

यह ऑपरेशन हमारे बहादुर जवानों के अदम्य साहस, शौर्य और मजबूत भुजाओं का प्रमाण है। छत्तीसगढ़ में शांति और विकास की राह में बाधा बनने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

बीजापुर में 18 नक्सली ढेर

बीजापुर और दंतेवाड़ा के सरहदी में थाना गंगालूर क्षेत्रान्तर्गत माओवादी विरोधी अभियान पर संयुक्त टीम निकली थी। सुबह 7 बजे से माओवादियों और सुरक्षा बलों के बीच लगातार फायरिंग जारी है। जवानों के भुजाओं की ताकत से मुठभेड़ में अब तक 18 नक्सलियों के शव बरामद हुए है साथ ही भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद हुए हैं। मुठभेड़ में शौर्य का परिचय देते हुए हमारे DRG के एक जवान शहीद हुए है, उनके बलिदान को शत शत नमन है।

Next Story