छत्तीसगढ़

नवविवाहिता से हैवानियत, रेप करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Nilmani Pal
6 April 2023 11:43 AM IST
नवविवाहिता से हैवानियत, रेप करने वाला आरोपी गिरफ्तार
x
छग

कवर्धा। कबीरधाम जिले के कवर्धा से नवविवाहिता के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बता दें कि आरोपी ने नवविवाहिता को पहले अपना दोस्त बनाया और फिर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गया था।

दरअसल यह मामला कुकदूर थाना क्षेत्र का है, जहां नवविवाहिता को दोस्त बनाकर आरोपी ने हैवानित की है। पीड़िता ने सारी आपबीती परिजनों को सुनाई, जिसके बाद आरोपी के खिलाफ पीड़िता और परिजनों ने दुष्कर्म की रिपोर्ट लिखवाई। हालांकि फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Next Story