छत्तीसगढ़

जादू-टोना के शक में बुजुर्ग महिला की निर्मम हत्या, 24 घंटे के अंदर आरोपी गिरफ्तार

Nilmani Pal
19 Jun 2022 12:43 PM GMT
जादू-टोना के शक में बुजुर्ग महिला की निर्मम हत्या,  24 घंटे के अंदर आरोपी गिरफ्तार
x

राजनांदगांव। राजनांदगांव जिले में एक बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी गई। आरोपी को शक था कि ये महिला जादू टोना करती है। जिसके कारण आरोपी के घर में लोगों की परेशानी बढ़ रही है। इसलिए उसने महिला को मारने का प्लान बना लिया। फिर मौका पाते ही उसे पहले अधमरा होने तक पीटा। इसके बाद चाकू मारकर बुजुर्ग की जान ले ली। पुलिस ने अब आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला छुरिया थाना क्षेत्र का है।

गिधवाभंवर गांव में मानबाई साहू(75) घर पर अकेली ही रहती थी। गुरुवार को भी वह घर पर अकेली ही थी। इसी दौरान उसकी हत्या की गई थी। उस रात को करीब 12.30 बजे आस-पास के लोगों ने उसकी लाश घर पर ही खून से लथपथ हालत में देखी थी। जिसके बाद पुलिस को इस बात की सूचना दी गई थी।

खबर मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। शव को बरामद कर पीएम के लिए भेज दिया गया था। पुलिस ने आस-पास के लोगों से पूछताछ भी की। पूछताछ में पुलिस को पता चला कि गांव का सोनसाय मंडावी(20) पहले कई बार महिला से विवाद कर चुका था। इस पर पुलिस को सोनसाय पर ही शक हुआ। पुलिस ने जब सोनसाय से पूछताछ की तब सोनसाय ने बताया कि हां मैने ही महिला को मार दिया है। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

Next Story