छत्तीसगढ़
नक्सलियों की बर्बर वारदात: शिक्षादूत की धारदार हथियार से हत्या, इलाके में दहशत का माहौल
Shantanu Roy
27 Aug 2025 11:09 PM IST

x
छग
Sukma. सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सलियों ने एक बार फिर अपनी खूनी मंशा का परिचय देते हुए निर्दोष नागरिक की हत्या कर दी। ताजा मामला जगरगुंडा थाना क्षेत्र के सिलगेर इलाके का है, जहां नक्सलियों ने शिक्षा दूत के रूप में कार्यरत युवक लक्ष्मण बारसे की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। मृतक की उम्र लगभग 30 वर्ष बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार, लक्ष्मण बारसे मूल रूप से बीजापुर जिले के ग्राम पेगड़ापल्ली का रहने वाला था और वर्तमान में सिलगेर के मंडीमरका में शिक्षा दूत के तौर पर कार्यरत था। वह ग्रामीण बच्चों को पढ़ाकर शिक्षा की अलख जगा रहा था। लेकिन नक्सलियों ने उसे पुलिस का मुखबिर बताने का आरोप लगाते हुए मौत के घाट उतार दिया।
हमले के दौरान लक्ष्मण के परिजन भी बीच-बचाव के लिए आगे आए, जिन्हें नक्सलियों ने बेरहमी से पीटा। इस निर्मम वारदात के बाद पूरे क्षेत्र में भय और दहशत का माहौल व्याप्त है। ग्रामीणों में रोष के साथ-साथ असुरक्षा की भावना भी गहराती जा रही है। जगरगुंडा पुलिस ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही सुरक्षाबल मौके की ओर रवाना हो गए हैं। घटनाक्रम की विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है और जल्द ही आधिकारिक बयान जारी किया जाएगा। पुलिस इस हमले को नक्सलियों की कायराना हरकत करार देते हुए क्षेत्र में उनकी गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रख रही है।
गौरतलब है कि नक्सली अक्सर शिक्षा दूतों, सरपंचों और ग्रामीणों को पुलिस का सहयोगी बताकर निशाना बनाते हैं। बीते कुछ वर्षों में कई शिक्षक और शिक्षा दूत उनकी हिंसा के शिकार हुए हैं। यह वारदात एक बार फिर यह सवाल खड़ा करती है कि शिक्षा और विकास की राह पर चलने वालों को नक्सलवादी क्यों निशाना बना रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि शिक्षा दूतों और सरकारी कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए, ताकि वे बिना भय के ग्रामीण इलाकों में अपनी सेवाएं दे सकें।
Tagsसुकमा नक्सली हमलाशिक्षा दूत हत्यासिलगेर मंडीमरकालक्ष्मण बारसेजगरगुंडा थाना क्षेत्रधारदार हथियार से हमलानक्सल वारदात छत्तीसगढ़ग्रामीणों में दहशतबीजापुर पेगड़ापल्लीपुलिस मुखबिर आरोपछत्तीसगढ़ नक्सल हिंसाSukma Naxalite attackkilling of ShikshadootSilger MandimarkaLaxman BarseJagargunda police station areaattack with sharp weaponNaxal incident Chhattisgarhpanic among villagersBijapur Pegdapallipolice informer allegationsChhattisgarh Naxal violenceछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवchhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updatechhattisgarh hindi news todaychhattisgarh hindinews hindi news chhattisgarhchhattisgarh hindi newschhattisgarh news liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





