छत्तीसगढ़
मेट्रो बार में युवक की दरिंदगी: शराब के गिलास से हमला, युवती की आंख फूटी
Shantanu Roy
24 Dec 2025 10:20 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। राजधानी रायपुर के आमापारा चौक स्थित मेट्रो बार में एक युवक द्वारा युवती पर शराब के गिलास से जानलेवा हमला करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हमले में युवती की दाहिनी आंख गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गई, जिसका मेकाहारा अस्पताल में ऑपरेशन किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना आजाद चौक में पदस्थ उपनिरीक्षक को 23 दिसंबर 2025 को सूचना मिली कि गीता नगर चौबे कॉलोनी निवासी युवती वेदिका सागर उर्फ सुदामा मारपीट की घटना में गंभीर रूप से घायल होकर मेकाहारा अस्पताल के वार्ड नंबर 15 में भर्ती है। सूचना की तस्दीक हेतु पुलिस मेकाहारा पहुंची, जहां घायल वेदिका का बयान लिया गया।
पीड़िता के बयान के अनुसार, 21 दिसंबर 2025 दोपहर लगभग 3 बजे वह अपने परिचित टी. सुनील राव उर्फ सीनू के साथ मेट्रो बार, आमापारा चौक गई थी। बार में बातचीत के दौरान वेदिका ने अपने जीजा संजय देवांगन का मोबाइल फोन मांगा। इसी बात को लेकर आरोपी सुनील राव अचानक आक्रोशित हो गया और मां-बहन की अश्लील गालियां देने लगा। पीड़िता के अनुसार, आरोपी ने न केवल गाली-गलौज की बल्कि जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद आरोपी ने शराब पीने वाले कांच के गिलास से वेदिका पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में वेदिका के माथे, नाक, गाल और दाहिनी आंख में गंभीर चोटें आईं, जिससे उसकी दाहिनी आंख फूट गई।
घटना के बाद आरोपी सुनील राव घायल वेदिका को मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराकर मौके से फरार हो गया। डॉक्टरों ने युवती की हालत गंभीर देखते हुए आंख का ऑपरेशन किया। फिलहाल पीड़िता का इलाज मेकाहारा के वार्ड नंबर 15 में जारी है। इस मामले में पीड़िता की बड़ी बहन श्रीमती सरस्वती सेंदरे द्वारा थाना आजाद चौक में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने आरोपी टी. सुनील राव उर्फ सीनू के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 351(2), 115(2) एवं 117(3) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। प्रारंभ में देहाती नालसी दर्ज कर बाद में इसे नंबरी अपराध में तब्दील किया गया।
पुलिस ने बताया कि आरोपी की तलाश के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। मेट्रो बार में लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं ताकि घटना के क्रम की पुष्टि की जा सके। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है और जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा। घटना के बाद से इलाके में आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों ने बार में सुरक्षा व्यवस्था और शराब के नशे में होने वाली हिंसक घटनाओं पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और आरोपी को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





