छत्तीसगढ़

घोर कलयुग है भाई! भगवान पर भी हाथ सफाई करने से नहीं कतरा रहे चोर, सामने आया वीडियो

jantaserishta.com
16 March 2024 12:20 PM IST
घोर कलयुग है भाई! भगवान पर भी हाथ सफाई करने से नहीं कतरा रहे चोर, सामने आया वीडियो
x
छत्तीसगढ़.
जांजगीर-चाम्पा। जिले के प्रसिद्ध मंदिर को आरोपियों ने पांचवी बार निशाना बनाया है. शुक्रवार की रात अज्ञात आरोपियों ने मंदिर का द्वार खोल कर दान पेटियों और माता के श्रृंगार की चोरी की है. आज सुबह मंदिर में आरती करने गए पुजारी और ट्रस्ट के सदस्यों ने घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी. जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुट गई है.
जानकरी के मुताबिक मामला जांजगीर-चाम्पा जिला मुख्यालय से महज 6 किलोमीटर दूर स्थित खोखरा गांव के प्रसिद्ध मनका दाई मंदिर का है. जहां आज सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब रोजाना की तरह देवी की पूजा करने श्रद्धालु पहुंचने लगे. इस दौरान लोगों को मंदिर का दरवाजा खुला और सामान बिखरा हुआ मिला, जिसके बाद ट्रस्ट के सदस्यों ने पुलिस को इसकी सूचना दी.
पुलिस ने मामले की जांच के लिए डॉग स्क्वायड और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट के साथ अन्य जांच शुरू कर दी है, साथ ही मौके पर मोबाईल टावर के भी लोकेशन की तलाश की जा रही है. मंदिर से बड़ी दानपेटी के साथ 6 छोटी दान पेटी और मनका माता के श्रृंगार के आभूषण की चोरी हुई है. जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story