छत्तीसगढ़
टंगिया मारकर भाई को उतारा मौत के घाट, जमीन विवाद में कत्ल
Nilmani Pal
12 Sept 2024 9:07 AM IST

x
छग
कोरबा korba news। पसान थाना क्षेत्र के पिपरिया गांव में निवासरत धन सिंह गोड़ (61) और उसके छोटे भाई राय सिंह गोड़ (59) के बीच लंबे समय से जमीन का विवाद चल रहा था। बुधवार देर शाम दोनों भाई के बीच फिर से विवाद हुआ। इस दौरान धन सिंह ने गुस्से में आकर टंगिया से राय सिंह पर हमला कर दिया। Pasan Police Station Area
गंभीर चोट लगने से राय सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घटना के बाद धन सिंह वहां से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मामले में हत्या का केस दर्ज कर पुलिस आरोपी बड़े भाई की पता तलाश में जुट गई है।
इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है। सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए jantaserishta . com पर।
Next Story





