छत्तीसगढ़

साले की गुंडई, जीजा गंभीर रूप से घायल

Nil dhankar
12 Sept 2024 10:36 AM IST
साले की गुंडई, जीजा गंभीर रूप से घायल
x
छग

कवर्धा kawardha news। एक सनकी युवक ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर अपने जीजा की बेरहमी से पिटाई कर दी है, जिससे उसे काफी चोटें आई है. आरोपी साला विश्वामित्र और उसके चार दोस्तों ने जीजा धर्मराज वर्मा को कमरे में बंद कर बेल्ट और पाइप से गंभीर चोट पहुंचाया. मारपीट का खबर लगते ही गांव वालों ने युवक को उसके साले के चंगुल से छुड़ाया और मारपीट करने वाले लोगों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया. मामले में पुलिस ने यह मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र के नाउडीह गांव का है. chhattisgarh news

पीड़ित धर्मराज का आरोप है पारिवारिक विवाद के चलते उसका साला चार गुंडों के साथ मिलकर उसके घर घुसा और कमरे में बंद कर नंगे कर बेरहमी से पीटा. साथ ही मारपीट का वीडियो भी बनाया है. इतना ही नहीं युवक के प्राइवेट पार्ट को जलाने की भी कोशिश की. पीड़ित का कहना है उसका ससुर विश्व हिन्दू परिषद का प्रदेश अध्यक्ष है जिनके दम पर उनका साला गुंडागर्दी करता है और इसी के दम पर मारपीट किया है. फिलहाल पुलिस ने मारपीट करने वाले सभी युवकों को गिरफ्तार जार किया है और मामले की जांच में जुट गई है. chhattisgarh

थाना प्रभारी लालजी सिन्हा ने बताया आहत युवक का डॉक्टरी मुलायजा कराया जा रहा है. इसके बाद सिटी कोतवाली पुलिस सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी.


Next Story