छत्तीसगढ़

बहू पर जेठ ने किया प्राणघातक हमला, FIR दर्ज

Nil dhankar
20 Aug 2024 8:13 AM IST
बहू पर जेठ ने किया प्राणघातक हमला, FIR दर्ज
x
छग

बिलासपुर bilaspur news। मां को घर में शरण देने के विरोध में बहू पर जेठ ने हमला कर दिया। उसने ईंट से मारकर सिर फोड़ दिया। घटना कोटा थाना क्षेत्र की है। ग्राम मोहंदी निवासी पुष्पा अनंत (32) गांव में खेती किसानी करती है। उसकी सास नीरा बाई अनंत उसलापुर में रहती है। बीच बीच में सोसायटी का चावल लेने आती है। chhattisgarh news

chhattisgarh देवरानी जेठानी परिवार के साथ अलग रहते हैं। सोमवार को सास आई थी। रात को पुष्पा के जेठ भाव सिंह अनंत को पता चला तो रात करीब 8 बजे घर आया और पुष्पा के साथ गलौज करने लगा और जान से मारने की धमकी दिया।

इसके बाद हाथ में रखे ईंट से सिर पर वार कर घायल कर दिया। हमला से सिर फट गया और खून बहने लगा। पीड़िता ने थाने जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी जेठ के खिलाफ केस दर्ज किया है।


Next Story