छत्तीसगढ़

जीजा के घर साले की मौत, आया करंट की चपेट में

Nil dhankar
29 April 2023 12:38 PM IST
जीजा के घर साले की मौत, आया करंट की चपेट में
x
छग

कोरबा। जिले के अयोध्यापुरी में 33 केवी लाइन की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई। डिश टीवी की छतरी सेट करते वक्त वो करंट की चपेट में आकर बुरी तरह से झुलस गया। उसे आनन-फानन में एनटीपीसी हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामला दर्री थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, नगर पालिक निगम के अयोध्यापुरी वार्ड के अंतर्गत रिहायशी इलाके में ये घटना हुई। बेमेतरा जिले का निवासी 27 वर्षीय दिलहरण पाटले मजदूरी के लिए कोरबा जिले में आया हुआ था। कोरबा में उसके दीदी-जीजाजी रहते हैं। शुक्रवार को दोस्तों के साथ वह नहाने के लिए गया था।

वहां से लौटने के बाद दिलहरण घर के ऊपर डिश टीवी की छतरी को सेट करने के लिए सीढ़ी पर चढ़ा हुआ था। उसी दरम्यान 33kv इलेक्ट्रिक लाइन से उसका हाथ स्पर्श हो गया। जोर के झटके और आवाज के साथ वो नीचे आ गिरा। आवाज सुनकर आसपास के लोग यहां पहुंचे, तो युवक नीचे गिरा हुआ था। लोग उसे लेकर एनटीपीसी हॉस्पिटल जमनी पाली पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Next Story