छत्तीसगढ़

जीजा ने साले और पत्नी को बेरहमी से पीटा, घर जाने से मना करने पर ससुराल में किया जमकर हंगामा

Nilmani Pal
11 Sep 2021 7:43 AM GMT
जीजा ने साले और पत्नी को बेरहमी से पीटा, घर जाने से मना करने पर ससुराल में किया जमकर हंगामा
x
छत्तीसगढ़

बिलासपुर। सरकंडा थाना क्षेत्र के अशोक नगर में तीजा त्योहार मनाने आई पत्नी की युवक ने ससुराल में जाकर पिटाई कर दी। इस दौरान युवक ने बीच-बचाव करने आए अपने साले को भी पीट दिया। मारपीट से आहत महिला ने इसकी शिकायत सरकंडा थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। श्याम नगर लिंगियाडीह में रहने वाली रानू साहू तेलीपारा स्थित निजी संस्थान में काम करती है।

मंगलवार को वह तीजा त्योहार मनाने के लिए अपने मायके अशोक नगर आई थी। इसके बाद वह मायके में ही रह रही थी। शुक्रवार की रात नौ बजे रानू का पति नागेंद्र अशोक नगर पहुंच गया। उसने अपनी पत्नी को घर चलने के लिए कहा। इस पर रानू तैयार होने लगी। इसके बाद उसने समय पर घर नहीं पहुंचने की बात कहते हुए रानू से गाली-गलौज कर दी।

इसका विरोध करने पर नागेंद्र ने रानू को जाने से मारने की धमकी देते हुए मारपीट शुरू कर दी। बहन की पिटाई होते देख उसका भाई राकेश बीच-बचाव के लिए आया। इस पर नागेंद्र ने उसकी भी पिटाई कर दी। मारपीट के बाद नागेंद्र वहां से भाग निकला। पिटाई से आहत महिला ने इसकी शिकायत सरकंडा थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

Next Story