छत्तीसगढ़

साले ने जीजा को बेहोश होते तक पीटा, खेत में हुआ विवाद

Nil dhankar
14 May 2022 3:16 PM IST
साले ने जीजा को बेहोश होते तक पीटा, खेत में हुआ विवाद
x

सांकेतिक तस्वीर 

कोरबा। पारिवारिक विवाद के कारण साला ने अपने रिश्तेदारों के साथ आकर खेत में पानी दे रहे अपने जीजा काे बेदम पीटा। उसके बेहाेश हाेने पर वे भाग गए। मामले में पुलिस ने नामजद आराेपियाें के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। करतला थाना अंतर्गत चैनपुर निवासी लीलाधर पटेल रात 8.30 बजे रामपुर राेड पर स्थित अपने खेत में पंप से पानी दे रहा था।

इस दाैरान हाटी निवासी उसका साला उत्तरा पटेल अपने रिश्तेदार जनक राम व उसके बेटे विनोद पटेल के साथ वहां पहुंचा। जिन्हाेंने गाली-गलाैच करते हुए इसे मारना है कहकर बेदम पीटा। लीलाधर के बेहाेश हाेने पर वे लाेग वहां से भाग गए। देर रात जब पिता घर नहीं पहुंचा ताे परिजन खेत गए, जहां बेहाेशी की हालत में मिलने पर उसे करतला अस्पताल पहुंचाया।


Next Story