
> आपसी घरेलू विवाद बना हत्या का कारण
रायपुर: प्रार्थी भुवनलाल साहू ने थाना उरला में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम सरोरा उरला में रहता है तथा चौकीदारी का कार्य करता है। प्रार्थी के घर में उसका पुत्र गिरधर गोपाल, पुत्री एवं दामाद प्रकाश साहू रहते है, विगत 03 वर्षो से दामाद प्रार्थी के घर में ही रह रहा है, जिसके कारण प्रार्थी का पुत्र रोजाना उसके दामाद को ससुराल में रहने का ताना देकर परेशान करता था, जिससे परेशान होकर प्रार्थी के दामाद के द्वारा दिनांक 13.05.2026 को रिंगरोड नं. 02 ग्राम सरोरा साहू पान ठेला के पास प्रार्थी के दामाद प्रकाश साहू के द्वारा उसके पुत्र की चापड़ मारकर हत्या कर दिया गया। जिस पर आरोपी के विरूद्ध थाना उरला में अपराध क्रमांक 190/26 धारा 103(1) बी.एन.एस. 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





