छत्तीसगढ़

कमल विहार में एक्टिवा सवार भाई-बहन को टाटा एस ने मारी ठोकर, हॉस्पिटल से लौट रहे थे घर

Nil dhankar
2 Jun 2022 9:31 AM IST
कमल विहार में एक्टिवा सवार भाई-बहन को टाटा एस ने मारी ठोकर, हॉस्पिटल से लौट रहे थे घर
x

रायपुर। कमल विहार में एक्टिवा सवार भाई-बहन को टाटा एस ने ठोकर मार दी. पुलिस के मुताबिक मनीष कुमार साहू एक्टीवा से अपनी बहन कु. ओमेश्वरी साहू के साथ जिला अस्पताल पंडरी आये थे, काम होने के बाद वापस अपने घर ग्राम कोलर लौट रहे थे. तभी स्काई विलास के सामने चौराहा कमल विहार पहुंचे थे.

उसी समय सामने से आ रही टाटा एस क्रमांक CG24-E-3983 के चालक ने तेज रफ्तार व लापरवाहीपूर्वक चलाते सामने से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया। एक्टसीडेंट से भाई और बहन एक्टीवा सहित गिर गये. जिससे पैर और सिर में चोट लगी है. हादसे में एक्टिवा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी टाटा एस वाहन के चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है.

Next Story