छत्तीसगढ़

चलती ट्रैक्टर से गिरे भाई और बहन, एक की मौत

Nil dhankar
10 Jan 2023 2:22 PM IST
चलती ट्रैक्टर से गिरे भाई और बहन, एक की मौत
x
छग

जांजगीर चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा में स्पीड ने एक बच्चे की जान ले ली. ट्रैक्टर पर बैठकर जा रहे दो बच्चे सड़क पर गिर गए. इस दौरान एक बच्चे की मौत हो गई. मिली जानकारी के मुताबिक ट्रैक्टर की स्पीड बहुत तेज थी. ऐसे में एक बच्चे की गिरने से तत्काल मौत हो गई, जबकि बहन गंभीर रूप से घायल है. अस्पताल में इलाज जारी है.

बताया जा रहा है कि जांजगीर के खोखरा गांव की घटना है. बच्चों के माता-पिता रोजगार गारंटी योजना में काम कर रहे थे. दोनों भाई बहन माता पिता से मिलने जा रहे थे. इसी दौरान 7 साल के जय बरेठ ट्रैक्टर से नीचे गिर गया. ट्रैक्टर के टायर में दब गया. वहीं मृतक की बहन निधि बरेठ को गंभीर चोट आई है. कोतवाली पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को हिरासत में ले लिया है.

Next Story