छत्तीसगढ़

तालाब में डूबने से भाई-बहन की मौत, रो-रो कर परिजनो का हुआ बुरा हाल

Nil dhankar
30 Sept 2021 1:17 PM IST
तालाब में डूबने से भाई-बहन की मौत, रो-रो कर परिजनो का हुआ बुरा हाल
x

मुंगेली। तालाब में नहाने के लिए गये सगे भाई-बहन की डूबने से मौत हो गई. बच्चों को डूबते देख लोगों ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके. बच्चों को तालाब से निकालने के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना थाना अंतर्गत ग्राम चंद्रगढ़ी की है, जहां सगे भाई-बहन सूरज (4 वर्ष) और अंजू तालाब में नहाते समय डूबने लगे, जिसे देख गांव वालों ने बचाने का प्रयास किया. तालाब से निकालने के बाद पथरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इस घटना से रो-रो कर परिजन का बुरा हाल हो गया है.

Next Story